Homeक्राइमUncategorizedचकबन्दी प्रक्रिया के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन, किसानों की समस्याओं का...

चकबन्दी प्रक्रिया के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन, किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

भदोही, 24 फरवरी 2026।
चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य खातेदारों एवं किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कृषकों का फीडबैक लेना अत्यंत आवश्यक है। ग्राम चौपाल के माध्यम से न केवल खातेदारों की समस्याओं का निराकरण होगा, बल्कि भूमि संबंधी विवादों का भी निस्तारण संभव हो सकेगा। इससे किसानों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी और चकबन्दी योजना के प्रति उनका विश्वास मजबूत होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को तहसील भदोही के ग्राम कोल्हुआ पाण्डेयपुर एवं सराय क्षत्रशाह तथा तहसील ज्ञानपुर के ग्राम बेरासपुर उपरवार में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। वहीं 27 फरवरी को तहसील भदोही के ग्राम डुहियाभान में कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा संबंधित चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर तिथि एवं स्थान निर्धारित करें और अपनी उपस्थिति में ग्राम चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट निदेशालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से चकबन्दी प्रक्रिया में तेजी आएगी और ग्रामीणों को न्यायसंगत एवं पारदर्शी समाधान मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
39 %
1.4kmh
1 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular