Homeक्राइमUncategorizedन्याय समागम–2026 में उमड़ा जनसैलाब: 40 विभागों के स्टाल, सैकड़ों लाभार्थियों को...

न्याय समागम–2026 में उमड़ा जनसैलाब: 40 विभागों के स्टाल, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ


भदोही, 22 फरवरी। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के तत्वावधान में कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी में “न्याय समागम–2026” के अंतर्गत वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव तरुणिमा पांडेय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

विशेष रूप से बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल की न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।
मेगा शिविर में लगभग 40 विभागों ने भाग लेते हुए अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। 10 विभागों द्वारा 100 से अधिक लाभार्थियों को टूलकिट, प्रमाण-पत्र, डेमो चेक सहित अन्य सहायता सामग्री वितरित की गई।


शिविर में निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, जलशक्ति, पंचायतीराज, श्रम, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन, आवास, बैंकिंग, बीमा, कौशल विकास, उद्योग, वन, डाक, ऊर्जा, नगर विकास, राजस्व, खाद्य एवं रसद सहित अनेक विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए, जहां लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर को चरणबद्ध ढंग से आयोजित किया गया। प्रथम चरण में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की गई, द्वितीय चरण में मेगा शिविर के माध्यम से योजनाओं का प्रदर्शन व लाभ वितरण किया गया तथा तृतीय चरण में वंचित रह गए लोगों को लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना, विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभ उठाया।
कार्यक्रम में अपर जिला जज पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्र, अपर जिला जज (पॉक्सो) लोकेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
9 %
4.4kmh
5 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular