Homeक्राइमUncategorizedराम का नाम आते ही विपक्ष को क्यों होती है परेशानी, गांधी...

राम का नाम आते ही विपक्ष को क्यों होती है परेशानी, गांधी भी करते थे रामराज्य की बात : विवेक ठाकुर


नवादा में एनडीए की प्रेस वार्ता, वीबी जी राम जी योजना के लाभ गिनाए

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल बिहार


नवादा, 9 जनवरी 2026।
नवादा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को एनडीए के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राम का नाम जुड़ते ही विपक्ष को न जाने क्यों परेशानी होने लगती है, जबकि महात्मा गांधी स्वयं रामराज्य की परिकल्पना करते थे। उन्होंने विपक्ष पर जनहितकारी योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर विवेक ठाकुर ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अर्थात वीबी जी राम जी योजना की विशेषताओं, प्रावधानों एवं जनहितकारी लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी, समयबद्ध और सुनिश्चित रूप से रोजगार एवं आजीविका का लाभ पहुँचाना है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के दिनों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में स्थिरता आएगी। साथ ही, योजना में प्रति सप्ताह मजदूरी भुगतान की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रमिकों को मजदूरी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत रोजगार को टिकाऊ सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ा गया है। योजना में सार्वजनिक संसाधनों के समन्वय, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ग्रामीण अवसंरचना विकास तथा सेचूरेशन लक्ष्य आधारित परिणाममुखी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे रोजगार के साथ-साथ स्थायी ग्रामीण विकास को गति मिले।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। कानून के अनुसार मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर अथवा किसी भी स्थिति में कार्य समाप्ति के 15 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। भुगतान में देरी होने पर श्रमिकों को विलंब मुआवजा देने का भी प्रावधान है।
प्रेस वार्ता के अंत में विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों और लाभों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजना का लाभ उठा सकें।
प्रेस वार्ता में हिसुआ विधायक अनिल सिंह, नवादा विधायिका विभा देवी, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हम जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय सिंह सहित एनडीए के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
18 %
4kmh
14 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular