Homeक्राइमUncategorizedप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, कहा- "तिल-गुड़...

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, कहा- “तिल-गुड़ की मिठास से भरा यह पर्व लाए प्रसन्नता

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, कहा- “तिल-गुड़ की मिठास से भरा यह पर्व लाए प्रसन्नता

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस त्योहार को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का दिव्य अवसर बताया।

प्रधानमंत्री ने एक संदेश में कहा सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए।”

उन्होंने देशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा सूर्यदेव सबका कल्याण करें मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और इसे देश के विभिन्न हिस्सों में पोंगल, लोहड़ी, उत्तरायण, माघी आदि नामों से मनाया जाता है। यह पर्व नई फसल के आगमन और प्रकाश का उत्सव भी माना जाता है।

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के इस संदेश को सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना मिल रही है जहां नेता और आम नागरिक एक-दूसरे को इस पारंपरिक त्योहार की बधाई दे रहे हैं

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
59 %
1.4kmh
57 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular