Homeआज की ताजा खबरचार्ज लेते ही एक्शन में अभिनव त्यागी भदोही में शिक्षा माफिया पर...

चार्ज लेते ही एक्शन में अभिनव त्यागी भदोही में शिक्षा माफिया पर बड़ा एक्शन: 1.98 करोड़ की संपत्ति कुर्क


भदोही, 16 मार्च। जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने शिक्षा माफिया व गैंगस्टर अभियुक्त मायापति दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के आरोपी मायापति दुबे की करीब 1.98 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने अपने गैंग के प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध कमाई से संपत्तियां अर्जित की थीं। इसी क्रम में थाना कोईरौना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया स्थित “त्रिपति ईंट उद्योग” नामक ईंट भट्ठे को कुर्क किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 38 लाख रुपये कीमत के तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी हैमें डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्यवाही पूरी की गई और संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा किया गया।
आपराधिक इतिहास भी आया सामने

शिक्षा माफिया मायापति दुबे का आपराधिक इतिहास उजागर, कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे के अभियुक्त शिक्षा भर्ती घोटाले में आरोपी और गैंगस्टर मायापति दुबे का आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मायापति दुबे के खिलाफ भदोही, प्रयागराज समेत विभिन्न जनपदों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
जारी दस्तावेज के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2025 के बीच अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में केस दर्ज हुए हैं। इनमें आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504, 506 सहित गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई शामिल है।
सूची के अनुसार, थाना कोईरौना (भदोही), सोरांव (प्रयागराज) और मोहम्मदाबाद (मऊ) थानों में दर्ज मामलों में मायापति दुबे और उसके सहयोगियों पर संगठित तरीके से अपराध करने के आरोप हैं।


अभियान जारी रहेगा
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में संगठित/पेशेवर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49 %
3.7kmh
28 %
Sun
30 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
38 °

Most Popular