Homeआज की ताजा खबरजन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांडव कुमार की हत्या के विरोध...

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांडव कुमार की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल

हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, पांडव को न्याय दो, बिहारियों का अपमान नहीं सहेगा…नहीं सहेगा, जैसे नारों से गूंजा भगत सिंह चौक**नवादा।* खगड़िया जिले के रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में बीते दिनों हुई निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष श्री त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में रजौली स्टैंड से भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है। इस दौरान जिला महामंत्री सरयू प्रसाद ने कहा कि जब तक जन सुराज पार्टी है तब तक किसी भी बिहारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यह सिर्फ एक पांडव कुमार की हत्या नहीं है, बिहार के एक-एक नौजवान की ये हत्या है। बिहार की अस्मिता की हत्या है। वहीं, प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पांडव कुमार के परिवार को जब तक दिल्ली सरकार 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी नहीं दे देती और आरोपी को फांसी नहीं हो जाती है तब तक जन सुराज के कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे। आज बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं, इसके लिए बिहार के नेता जिम्मेदार हैं। बिहारियों पर अत्याचार हो रहा है, पांडव कुमार की मौत काफी दुखद है, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। सत्ता में बैठे लोग बिहारियों की आवाज नहीं दबा पाएंगे। जन सुराज जनता के साथ सड़क पर खड़ा है, आपसे प्रश्न भी पूछेगा और घेरेगा। मौके पर सैयद मसीह उद्दीन, नीरज कुमार, सत्यदेव प्रकाश ओर स्वीटी सिंह भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
23 %
3.3kmh
21 %
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
36 °

Most Popular