Homeआज की ताजा खबरभदोही रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रेल समस्याओं को लेकर सौंपा...

भदोही रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रेल समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भदोही ,पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी भदोही द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार सुबह 10:30 बजे भदोही रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विभिन्न रेल समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भदोही एवं सुरियावां रेलवे स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित सीनियर डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर भदोही को सौंपा।

जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर इक़बाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इनमें ट्रेन संख्या 13429/13430 (आनंद विहार–मालदा टाउन एक्सप्रेस), 14003/14004 (नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस), 12381/12382 (पूर्वा एक्सप्रेस) तथा 22585/22586 (वाराणसी–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस) का भदोही स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रही।इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 15107/15108 का सुरियावां स्टेशन पर नियमित ठहराव और उसका विस्तार वाराणसी से कानपुर तक करने, लखनऊ-जंघई-वाराणसी रूट पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे के बीच नई सीधी ट्रेन चलाने, सुरियावां स्टेशन पर विद्युत बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था (जनरेटर) उपलब्ध कराने तथा मोढ़ स्टेशन (जनपद जौनपुर के समीप) पर 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। सुरियावां स्टेशन पर निर्मित सामुदायिक शौचालय को आमजन के लिए शीघ्र खोलने की भी मांग उठाई गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और यह अभियान आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भदोही जनपद की रेलवे संबंधी प्रमुख समस्याओं के समाधान तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।कार्यक्रम में पंडित दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, शबाना खातून, अवधेश पाठक, जजलाल राय, शमशीर अहमद, सरफराज अहमद, नाजिम अली, अजय कुमार प्रजापति, स्वालेह अंसारी, ज़ाहिद अंसारी उर्फ नन्हें, गुलाब धर प्रजापति, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, करन मौर्य, उदय गौतम, राजू गौतम, अनीश शेख, आजाद हुसैन, डॉ. महेंद्र यादव, श्लोक मिश्रा, उपेंद्र, कुमार भारती, रामलाल गौतम, मोनीश अंसारी, आसमा बानो, रामू गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
18 %
3.6kmh
61 %
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
35 °

Most Popular