Homeक्राइमUncategorizedजहाँ संस्कृति उत्सव के साथ मिलती है — वहीं शुरू होता है...

जहाँ संस्कृति उत्सव के साथ मिलती है — वहीं शुरू होता है भदोही महोत्सव

भदोही। कालीन नगरी भदोही की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 15 से 17 मई तक तीन दिवसीय “भदोही महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव जनपद की समृद्ध परंपरा, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है।तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ, भव्य कवि सम्मेलन, रंगारंग सांस्कृतिक संध्या तथा “बॉलीवुड नाइट्स” विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।भदोही महोत्सव सोसाइटी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करें और भदोही की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। महोत्सव से संबंधित ताज़ा जानकारी, विशेष फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए नागरिक आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। भदोही महोत्सव सोसाइटी *8452820149 / 7392845571

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
38.3 ° C
38.3 °
38.3 °
13 %
2.9kmh
53 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
38 °

Most Popular