Homeआज की ताजा खबरकोइरौना क्षेत्र गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप: महीनों से बंद, उपभोक्ता परेशान

कोइरौना क्षेत्र गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप: महीनों से बंद, उपभोक्ता परेशान

भदोही से अमित सेठ की रिपोर्ट


भदोही। कोइरौना क्षेत्र स्थित “जय नाथ सुमारी देवी एचपी गैस” एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी के मालिक ब्रजेश यादव पिछले महीनों से एजेंसी बंद कर गायब हैं, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, कई उपभोक्ता लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो सिलेंडर मिल पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। आरोप यह भी है कि फोन पर संपर्क करने पर एजेंसी संचालक द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है और धमकी भरे लहजे में कहा जाता है कि “भाग जाओ, गैस नहीं मिलेगा।”


इस स्थिति से खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कुछ गैस एजेंसी संचालकों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द एजेंसी को चालू कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
24 %
6kmh
59 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
35 °

Most Popular