Homeआज की ताजा खबरजनगणना-2027 की तैयारियां तेज, विकास भवन में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, विकास भवन में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

भदोही, 16 मार्च 2026। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार वीरेंद्र मौर्य ने की।

इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं—प्रशिक्षण प्रबंधन, फील्ड ट्रेनर की तैयारी, नामांकन प्रक्रिया और उपस्थिति सत्यापन—पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में वर्ष 2026 में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में वर्ष 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य संपादित किया जाएगा।अधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि जनगणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र की जाती है, जिसका उपयोग योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के वितरण में किया जाता है। साथ ही, सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होती हैं।अपर जिलाधिकारी कुमार वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि जनगणना अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और समयबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाएं पूरी हों। किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और कार्य योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह, जनगणना निदेशालय लखनऊ के हेमंत कुमार वर्मा, पंकज कुमार तथा वीडियो सांख्यिकी अशोक पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
19 %
0.9kmh
6 %
Tue
24 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
32 °

Most Popular