Homeआज की ताजा खबरभदोही में फायरिंग के बाद दबोचा गया गोवंश तस्करी का आरोपी

भदोही में फायरिंग के बाद दबोचा गया गोवंश तस्करी का आरोपी


भदोही। जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र में शनिवार को गोवंश मांस तस्करी की सूचना पर पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

भदोही थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त *विजय गौतम उर्फ कल्लू पुत्र बैजनाथ *👇👇


पुलिस के अनुसार, सुरियावां थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि कुछ लोग एक वाहन में गोवंश का मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे। इस दौरान एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया, जिसने एक उपनिरीक्षक को धक्का देकर भागने की कोशिश की।
कुछ देर बाद मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय गौतम उर्फ कल्लू पुत्र बैजनाथ निवासी बैरी परवा, थाना सुरियावां, जनपद भदोही के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें गोवंश का मांस तथा कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने कथित रूप से बताया कि उसके गिरोह द्वारा एक खुले सांड को पकड़कर उसका वध किया गया और मांस को इलाहाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है तथा बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.7 ° C
17.7 °
17.7 °
23 %
2.3kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
35 °

Most Popular