Homeक्राइमUncategorizedहोली-रमजान व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, गोपीगंज व भदोही में फ्लैग...

होली-रमजान व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, गोपीगंज व भदोही में फ्लैग मार्च

भदोही। आगामी होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गोपीगंज क्षेत्र में हाईवे व प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर आमजन व व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने की अपील की।

इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को कस्बा भदोही में भी व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी भदोही ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ-साथ शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को मिलजुलकर, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
1.9kmh
76 %
Mon
32 °
Tue
43 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular