Homeआज की ताजा खबरराजद कार्यालय में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंतीकार्यक्रम में...

राजद कार्यालय में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंतीकार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : डी.के. अकेला, नवादा


नवादा, 24 जनवरी।
जिले के सद्भावना चौक स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय परिसर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व मोतिहारी जिला प्रभारी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, रजौली विधानसभा प्रत्याशी पिंकी भारती, महिला सेल अध्यक्ष रेणु सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव उमेश शर्मा, नीलम पासवान, युवा जिला अध्यक्ष कौशल राय, मीडिया प्रभारी नितिन राज, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार सहित जिले व प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक, राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
24 %
2.1kmh
0 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular