Homeआज की ताजा खबर77वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामभदोही में रेलवे स्टेशन व...

77वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामभदोही में रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर ड्रोन से सघन चेकिंग


भदोही।


77वें गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया।


इस क्रम में क्षेत्राधिकारी भदोही श्री अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना भदोही पुलिस टीम, एलआईयू भदोही एवं डॉग स्क्वाड भदोही की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता ली गई, जिससे रेलवे परिसर व आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
39 %
2.5kmh
73 %
Tue
32 °
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
42 °
Sat
41 °

Most Popular