Homeक्राइमUncategorizedसपा की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष ने की निंदा

सपा की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष ने की निंदा

भदोही, 11 मई 2026।समाजवादी पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जनपद की राजनीति गरमा गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बयान की कड़ी निंदा की है।जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि सपा के आईटी सेल और उसके तथाकथित विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश नेतृत्व पर की गई टिप्पणी उनकी कुठित मानसिकता और राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि विचारों की लड़ाई को व्यक्तिगत हमलों में बदलना राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस प्रकार की बयानबाज़ी गिरते स्तर का संकेत है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा का हिस्सा नहीं हो सकतीं।भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व संवाद और संयम के बजाय नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ चुकी सपा मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत हमलों की राजनीति कर रही है।जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा ने भी बयान जारी कर कहा कि जनता ऐसी नकारात्मक और मर्यादाहीन राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।भाजपा पदाधिकारियों ने सपा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की भाषा से परहेज करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
31 %
4.6kmh
89 %
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
42 °

Most Popular