Homeक्राइमUncategorizedअनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी, दुकानदार ने भागकर बचाई जान

अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी, दुकानदार ने भागकर बचाई जान

दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप

संवाददाता : भदोही प्रिंस गुप्ता भदोही। सुरियावां क्षेत्र के महजूदा बाजार में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया तथा बड़ी मात्रा में रखी हरी सब्जियां बर्बाद हो गईं। हालांकि समय रहते दुकानदार के हट जाने से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर गोली मौर्या की सब्जी, चाय-पान व किराना दुकान में जा घुसी। वाहन को अपनी ओर आता देख दुकानदार किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के बाद बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
61 %
1.5kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
44 °

Most Popular