अमित सेठ crs न्यूज
*उत्तर प्रदेश मिर्जापुर। चुनार थाना पुलिस ने 9 मई 2026 को 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशों के तहत की गई।उप-निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह और उप-निरीक्षक सरोज कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने थाना चुनार क्षेत्र के ग्राम सीखड़ से राजकुमार शर्मा पुत्र तौलन शर्मा, निवासी ग्राम सीखड़ बाजार, चुनार, मिर्जापुर को पकड़ा। उसके पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में चुनार थाने में मु0अ0सं0-187/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



