Homeक्राइमUncategorizedविंध्याचल मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं

विंध्याचल मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं

अमित सेठ crs न्यूज

मिर्जापुर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने थाना चील्ह में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।अधिकारियों ने फरियादियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि फरियादी संतुष्ट हों और उन्हें दोबारा शिकायत न करनी पड़े। यह भी कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राजस्व से संबंधित प्रकरणों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जोर दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान हो।भूमि विवाद, चकरोड और अवैध कब्जे जैसी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करने को कहा गया। संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
25 %
4.8kmh
38 %
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
41 °

Most Popular