Homeक्राइमभदोही में मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

भदोही में मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

भदोही से वसीम आलम की रिपोर्ट


भदोही। जनपद में लगातार बढ़ रही मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, भदोही थाने में मोबाइल छिनैती की तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। पहली घटना 14 मार्च 2026 की है, जब उधवों माफी निवासी राजकुमार गुप्ता ने हरियांव प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा उनका POCO C55 मोबाइल छीन लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
दूसरी घटना 13 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। हिम्मतपुर बकुचिया निवासी आफताब स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे, तभी अरविंद एक्सपोर्ट बकुचिया के पास बदमाशों ने उनका OPPO A9 2020 मोबाइल छीन लिया।
वहीं तीसरी घटना 22 मार्च 2026 को सामने आई, जब रामरायपुर निवासी आर्यन पाल दोपहर करीब 2:20 बजे रेवड़ा से घर लौटते समय एस.एन. हॉस्पिटल के पास साइकिल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
इन तीनों घटनाओं के संबंध में भदोही थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच के दौरान तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच की जा रही है।
(

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
45 %
1.6kmh
7 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular