Homeआज की ताजा खबरआगरा कारपेट क्लस्टर का वस्त्र मंत्री ने किया दौरा, उद्योग की समीक्षा

आगरा कारपेट क्लस्टर का वस्त्र मंत्री ने किया दौरा, उद्योग की समीक्षा

आगरा कारपेट क्लस्टर का वस्त्र मंत्री ने का दौरा,


नई दिल्ली/आगरा, 20 मार्च 2026। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आगरा के कारपेट क्लस्टर का दौरा कर कालीन उद्योग की विस्तृत समीक्षा की और उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया।


दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न करघों का निरीक्षण करते हुए कालीन बुनाई की प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने बुनकरों से सीधे बातचीत कर उत्पादन प्रणाली, सामने आ रही चुनौतियों और आजीविका से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही उत्पादन एवं पोस्ट-प्रोडक्शन तंत्र का भी आकलन किया।
मंत्री ने कहा कि आगरा अपने हस्तनिर्मित कालीनों की समृद्ध परंपरा के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है और यहां के कालीन उत्कृष्ट कारीगरी व जटिल डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह उद्योग भारत के कालीन निर्यात में अहम भूमिका निभाता है और वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
गिरिराज सिंह ने जोर देते हुए कहा कि कालीन उद्योग एक श्रम-प्रधान क्षेत्र है, जो बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।
इस मौके पर Carpet Export Promotion Council के चेयरमैन मुकेश कुमार गोम्बर, कार्यकारी निदेशक डॉ. स्मिता नागरकोटी, उद्योगपति ललित जैन, आर.डी. शर्मा, बलबीर शरण गोयल और अनुप गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दौरा सरकार की हस्तनिर्मित कालीन उद्योग को सशक्त बनाने, निर्यात को बढ़ावा देने और कारीगरों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
29 %
1.5kmh
23 %
Wed
33 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
42 °
Sun
44 °

Most Popular