Homeआज की ताजा खबरशिक्षक सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: फरार सस्पेंडेड BSA शालिनी श्रीवास्तव पर...

शिक्षक सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: फरार सस्पेंडेड BSA शालिनी श्रीवास्तव पर NBW जारी, कुर्की की तैयारी

गुलरिहा शिक्षक आत्महत्या मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस ने तेज की दबिश; कई जिलों में तलाश

गोरखपुर/देवरिया, (इंद्र यादव):गुलरिहा थाना क्षेत्र में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव और उनके सहयोगी लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ धारा 82/83 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।क्या है मामलाबीती 20 फरवरी को कुशीनगर निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के जरिए उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था।कई जिलों में पुलिस की दबिशगुलरिहा पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।लखनऊ, प्रयागराज, देवरिया और बलिया में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारीकरीबी रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछबैंक खातों और डिजिटल गतिविधियों की निगरानीजांच अधिकारी ने बताया कि कोर्ट से NBW जारी होने के बाद टीमों को और सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग में हलचल, परिजनों को उम्मीदइस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। पहले ही सस्पेंड की जा चुकी शालिनी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक संगठनों में नाराजगी थी। अब NBW जारी होने के बाद मृतक के परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
19 %
0.9kmh
6 %
Tue
24 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
32 °

Most Popular