Homeआज की ताजा खबरनवरात्र में 24 घंटे खुलेंगे मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट, 20 घंटे...

नवरात्र में 24 घंटे खुलेंगे मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर, 18 मार्च। चैत्र नवरात्र मेले को लेकर विंध्याचल धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट पूरे 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक समय तक दर्शन-पूजन का अवसर मिल सकेगा। हालांकि प्रतिदिन होने वाली चार पहर की आरती के दौरान कुल चार घंटे के लिए कपाट बंद रहेंगे और शेष 20 घंटे दर्शन की व्यवस्था जारी रहेगी।
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान मां का दोपहर एवं रात्रि शयन नहीं होगा। इससे श्रद्धालुओं को लगातार दर्शन का लाभ मिलेगा। केवल आरती और शृंगार के समय ही कपाट बंद किए जाएंगे।
मंदिर प्रशासन द्वारा आरती का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। मंगला आरती प्रातः 3:00 से 4:00 बजे तक, दोपहर राजश्री आरती 12:00 से 1:00 बजे तक, सायंकाल संध्या आरती 7:00 से 8:00 बजे तक तथा रात्रि में बड़ी आरती 9:30 से 10:30 बजे तक होगी। इन चारों आरती के दौरान ही मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
प्रशासन और मंदिर प्रबंधन का उद्देश्य है कि नवरात्र के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और अधिक समय तक दर्शन की सुविधा मिल सके। इसके लिए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
45 %
2.1kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular