Homeआज की ताजा खबरभदोही में प्रशासन सख्त: सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य अभियान और कानून व्यवस्था पर...

भदोही में प्रशासन सख्त: सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य अभियान और कानून व्यवस्था पर डीएम-एसपी के कड़े निर्देश

भदोही ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश भदोही, 19 मार्च 2026। जनपद में सड़क सुरक्षा, संचारी रोग नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अलग-अलग बैठकों के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए।सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच अनिवार्य की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए प्रत्येक स्कूल बस में एक जिम्मेदार स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही बसों में ओवरलोडिंग, खुले गेट, तथा खिड़कियों से बच्चों के बाहर झांकने जैसी लापरवाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी स्कूल वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जांच अभियान चलाकर शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। पीडब्ल्यूडी को स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।वहीं, 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों की रोकथाम के लिए समय से तैयारी पूरी कर ली जाए। उन्होंने साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और डोर-टू-डोर सर्वे पर विशेष जोर दिया।निगरानी समितियों को निर्देशित किया गया कि बुखार से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें तुरंत दवा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कुपोषित बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। नगर निकायों को जल स्रोतों की नियमित जांच और टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हत्या, डकैती, दहेज मृत्यु, पॉक्सो, एनडीपीएस, एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गवाहों की समय पर उपस्थिति और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल की जाए और केस डायरी को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना में किसी प्रकार की कमी होने पर तत्काल सुधार किया जाए।डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पुलिस, नगर विकास, पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
34 %
1.7kmh
43 %
Thu
23 °
Fri
36 °
Sat
26 °
Sun
31 °
Mon
32 °

Most Popular