Homeक्राइमUncategorizedबीएससी छात्र सचिन यादव की मौत पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने लगाया...

बीएससी छात्र सचिन यादव की मौत पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम

संवाददाता,भदोही प्रिंस गुप्ता

उत्तर प्रदेश भदोही सुरियावां। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी बीएससी छात्र सचिन यादव (17) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शनिवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सुरियावां-ज्ञानपुर मार्ग पर खरगपुर नहर के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।बताया गया कि 4 मई को सचिन यादव सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ समय तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।मृतक सचिन यादव, बड़े लाल यादव का पुत्र था और दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह बीएससी का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा था।इस मामले में मृतक के पिता बड़े लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
25 %
4.8kmh
38 %
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
41 °

Most Popular