Homeआज की ताजा खबरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद भदोही इकाई के सुनील कुमार उर्फ गंगाधर बने...

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद भदोही इकाई के सुनील कुमार उर्फ गंगाधर बने जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में गंगाधर बने जिलाध्यक्ष

भदोही, संवाददाता।

भदोही उत्तर प्रदेश शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जनपद स्तरीय पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती और विस्तार पर मंथन किया।बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार उर्फ गंगाधर को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, भदोही इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गंगाधर ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद हर स्तर पर संघर्ष करेगी तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़कर एक मजबूत मंच तैयार किया जाएगा।बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन की भावी रणनीति एवं जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सक्रिय भूमिका में लाने और पत्रकारों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया।कार्यक्रम में राजमणि पांडेय, राजेश जायसवाल, शहनवाज ख़ान, उमेश दुबे, शिवांशु दुबे, विपिन मिश्रा, शाहिद सिद्दीकी, नितेश प्रजापति सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
65 %
2.3kmh
63 %
Sun
26 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
41 °

Most Popular