भदोही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला उपभोक्ता आयोग में प्रि-ट्रायल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष/न्यायाधीश श्री संजय कुमार डे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई 2026 को उपभोक्ता न्यायालय परिसर में किया जाएगा।प्रि-ट्रायल के दौरान लंबित मामलों में परिवादी एवं विपक्षी पक्षों को आपसी सहमति से विवादों के समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।श्री डे ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस माध्यम से मामलों का निस्तारण शीघ्र, सरल एवं आपसी सहमति से होता है। इससे दोनों पक्षों का समय और संसाधन बचता है तथा आपसी संबंधों में भी सौहार्द बना रहता है।उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवाद समाप्त होने पर दोनों पक्षों की संतुष्टि सुनिश्चित होती है और अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से भी राहत मिलती है।इस दौरान जिला उपभोक्ता न्यायालय के विश्राम कक्ष में अधिवक्ता शैलेश कुमार दुबे, सत्य प्रकाश पांडे सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से बीमा कंपनियों से संबंधित मामलों के अधिक संख्या में निस्तारण की संभावना है।
जिला उपभोक्ता आयोग में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रि-ट्रायल आयोजित
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33
°
C
33
°
33
°
26 %
14.3kmh
64 %
Wed
32
°
Thu
38
°
Fri
36
°
Sat
40
°
Sun
36
°



