Homeक्राइमUncategorizedन्यूज़ चैनलों पर शिकायतों का ब्यौरा देने से मंत्रालय का इनकार, RTI...

न्यूज़ चैनलों पर शिकायतों का ब्यौरा देने से मंत्रालय का इनकार, RTI एक्टिविस्ट को मिला ‘निल’ जवाब

मुंबई (इंद्र यादव) देश के बड़े न्यूज़ चैनलों के खिलाफ होने वाली शिकायतों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने ज़ी न्यूज़, आज तक, सुदर्शन न्यूज़ और एबीपी न्यूज़ जैसे प्रमुख चैनलों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जानकारी देने से पल्ला झाड़ लिया है।

क्या है पूरा मामलाRTI एक्टिविस्ट दानिश खान ने एक आरटीआई (RTI) आवेदन दाखिल कर साल 2021 से अब तक इन चार बड़े न्यूज़ चैनलों के खिलाफ आई शिकायतों का पूरा ब्यौरा मांगा था। लेकिन मंत्रालय के DAS (डिजिटल एड्रेसable सिस्टम) सेक्शन ने यह कहकर जानकारी देने से मना कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।मंत्रालय ने दिया यह तर्कमंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि:DAS सेक्शन का मुख्य काम केवल केबल ऑपरेटरों (MSOs/LCOs) को रजिस्ट्रेशन देना है।चैनलों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी इस विभाग के पास मौजूद नहीं है।नतीजतन, मांगी गई जानकारी को ‘निल’ (शून्य) माना जाए।सवालों के घेरे में पारदर्शिताएक तरफ जहां न्यूज़ चैनलों की भाषा और कंटेंट पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, वहीं मंत्रालय के एक विभाग द्वारा इस तरह का जवाब देना चर्चा का विषय बन गया है। एक्टिविस्ट दानिश खान अब इस मामले में प्रथम अपीलीय अधिकारी श्री अमित कुमार (उप सचिव) के पास अपील करने की तैयारी में हैं।अब देखना यह होगा कि क्या अगले स्तर पर मंत्रालय इन रसूखदार न्यूज़ चैनलों के खिलाफ हुई शिकायतों का कच्चा चिट्ठा सार्वजनिक करता है या नहीं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
27 %
2.7kmh
23 %
Fri
34 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
36 °

Most Popular