भदोही, 28 अप्रैल 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था और कारागार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया तथा बंदियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों का दौरा कर बंदियों से सीधे संवाद किया और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से और व्यवस्थित ढंग से बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं।कालीन बुनाई की सराहनानिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों द्वारा की जा रही कालीन बुनाई का अवलोकन किया और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से बंदियों के पुनर्वास में मदद मिलती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा मिलती है।रसोई व डिस्पेंसरी का भी परीक्षणडीएम एवं एसपी ने जेल परिसर स्थित रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई तथा मुलाकाती पंजिका का भी निरीक्षण किया। साथ ही जेल कैंपस में संचालित डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।महिला बैरक में पहुंचकर अधिकारियों ने महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि शासन की सभी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ उन्हें नियमित रूप से मिलता रहे।कारागार अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान जेल की समस्त व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कारागारों में पारदर्शिता, सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता बनी रहे।
डीएम–एसपी का जिला कारागार ज्ञानपुर में आकस्मिक निरीक्षण बैरकों, रसोई, डिस्पेंसरी व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.9
°
C
26.9
°
26.9
°
49 %
11.9kmh
68 %
Wed
27
°
Thu
35
°
Fri
35
°
Sat
38
°
Sun
38
°



