Homeआज की ताजा खबरमां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पावन...

मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार : भारत अशोक अरोड़ा

हरियाणा रिपोर्टर सुभाष दीवान की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 19 मार्च : माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ वीरवार से नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत हो गई। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।

वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर स्वo अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अरोड़ा ने अपनी माताजी एवं धर्मपत्नी के संघ एनआईटी 1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में जाकर माँ शैलपुत्री की विधिवत पूजा अर्चना की एवं मैया रानी का आशीर्वाद लिया। भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि पूरे फरीदाबाद और विशेष रुप से एनआईटी फरीदाबाद में नवरात्रि के मौके पर सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। मां शैलपुत्री नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं, जिन्हें ‘पर्वतराज हिमालय की पुत्री’ (पार्वती) माना जाता है। यह शक्ति, स्थिरता और धैर्य का प्रतीक हैं, जो वृषभ (बैल) पर सवार होकर दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण करती हैं। मां शैलपुत्री का वास हिमालय है। वे शांत और तेजस्वी रूप में होती हैं, और उनके सिर पर अर्धचंद्र सुशोभित है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें सफेद फूल और सफेद वस्तुएं (जैसे- गाय का घी, दूध से बनी मिठाई) भोग में अर्पित करना शुभ माना जाता है। श्री भारत अरोड़ा ने बताया कि माँ शैलपुत्री की पूजा से जीवन में स्थिरता और संयम आता है। इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुगणो पर माता रानी की कृपा बने रहे और सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
66 %
1kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °

Most Popular