डीएम शैलेश कुमार की अगुवाई ने प्रदेश में रचा इतिहास
भदोही | 24 अप्रैल 2026जनपद भदोही में शिक्षा विभाग के प्रभावी प्रयासों और सशक्त मॉनिटरिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के नामांकन आंकड़ों की समीक्षा में विकासखंड औराई ने 5374 नामांकन के साथ जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।ब्लॉक/टाउन वाइज स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एनालिटिक्स के अनुसार यह उपलब्धि शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और समुदाय के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।जिलाधिकारी ने दी बधाई, तय किया लक्ष्य शैलेष कुमार के कुशल नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण में अभियान को गति मिली। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग की टीम, खंड स्तरीय अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि “एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे” इस संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने ड्रॉपआउट एवं आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।टीम वर्क बना सफलता की कुंजीमुख्य विकास अधिकारी बालगोविन्द शुक्ला ने विकासखंड औराई की टीम—खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई—को उत्कृष्ट समन्वय और सक्रिय भागीदारी के लिए सराहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य विकासखंड भी इस मॉडल से प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।गुणवत्ता पर भी रहेगा फोकसप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल नामांकन बढ़ाना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।शिक्षा विभाग की सक्रियता और प्रशासन की सतर्क निगरानी से जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।स्कूल चलो अभियान अब जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहभागिता का सशक्त प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है।



