फ्रैंकफर्ट में भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों की गूंज

भदोही न्यूज , फ्रैंकफर्ट (जर्मनी)।
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित Hemtextil 2026 अंतरराष्ट्रीय कालीन एवं टेक्सटाइल मेले में भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट और प्रभावशाली पहचान दर्ज कराई। मेले के दूसरे और तीसरे दिन भदोही की एक्सीलेंट कारपेट के स्टॉल नंबर B-71C पर विदेशी कस्टमर्स और अंतरराष्ट्रीय बायरों की लगातार मौजूदगी बनी रही।

मेले में कालीन निर्यातक राजीव गुप्ता स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने विदेशी ग्राहकों को भदोही में निर्मित कालीनों की पारंपरिक बुनाई कला, उत्कृष्ट फिनिशिंग और आधुनिक डिज़ाइनों की विस्तृत जानकारी दी। स्टॉल पर प्रदर्शित कालीनों की बारीक कारीगरी, आकर्षक रंग संयोजन और उच्च गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बायरों ने विशेष रूप से सराहा।
इस अवसर पर पहली बार जर्मनी पहुँचीं सोनाली गुप्ता, सिजल गुप्ता एवं काव्या गुप्ता ने भी फेयर में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने विदेशी कस्टमर्स से संवाद कर भदोही के कालीन उद्योग को लेकर उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया साझा की, जिससे टीम का मनोबल और अधिक बढ़ा।
मेले के तीसरे दिन एक्सीलेंट कारपेट के कमलेश गुप्ता भी राजीव गुप्ता के साथ स्टॉल पर मौजूद रहे और विदेशी ग्राहकों को कालीनों की विशेषताओं, डिज़ाइन और निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते नजर आए।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने कहा कि Hemtextil जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भदोही के कालीनों को मिल रही सराहना स्थानीय कारीगरों और निर्यात उद्योग के लिए प्रेरणास्रोत है। यह न केवल भदोही के पारंपरिक हुनर की पहचान को मजबूत करती है, बल्कि कालीन उद्योग के उज्ज्वल भविष्य की ओर भी संकेत करती



