Homeआज की ताजा खबरगरीबों की सेवा में मना थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी का जन्मदिन

गरीबों की सेवा में मना थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी का जन्मदिन

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता श्याम शुक्ला


सुरियावां (भदोही)।
जनपद भदोही के थाना कोतवाली सुरियावां के थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने अपना जन्मदिन एक अलग ही अंदाज में मनाते हुए मानवता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने केक काटने या औपचारिक कार्यक्रमों से दूर रहकर अपना जन्मदिन गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के बीच मनाया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने क्षेत्र के गरीब बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं और ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए। अचानक थाना प्रभारी को अपने बीच पाकर गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने भी मिठाई पाकर खुशी जाहिर की।
मनीष द्विवेदी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों के लिए भी होने चाहिए, जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि “अगर हमारी एक छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है, तो यही मेरे जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी है।”
इस नेक पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा किया गया यह कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है और पुलिस व जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता है।
गरीबों के बीच जन्मदिन मनाकर मनीष द्विवेदी ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज की सेवा का भी मजबूत आधार है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
39 %
2.5kmh
73 %
Tue
32 °
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
42 °
Sat
41 °

Most Popular