Homeक्राइमUncategorizedठाणे में करोड़ों की ट्रेडिंग धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी सागर कारिवडेकर फरार!

ठाणे में करोड़ों की ट्रेडिंग धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी सागर कारिवडेकर फरार!

मुंबई (इंद्र यादव) ठाणे से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भारी मुनाफे का लालच देकर निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले सागर कारिवडेकर के खिलाफ आखिरकार ठाणे शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की मुख्य बातें!

मुख्य आरोपी फरार: आरोपी सागर कारिवडेकर निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार है।

FIR में अन्य नाम: इस मामले में ठाणे के सचिन राणे को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उनके कार्यालय का उपयोग इन पैसों के लेन-देन के लिए किया गया था।

करोड़ों का घोटाला: फिलहाल दर्ज शिकायत के अनुसार ठगी की राशि 1 करोड़ 78 लाख रुपये के करीब है, लेकिन पीड़ितों का मानना है कि यह आंकड़ा कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है।

गुमराह करने की कोशिश: फरार आरोपी सागर सोशल मीडिया पर संदिग्ध वीडियो शेयर कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

प्रीति राणे का बयान!

सचिन राणे की पत्नी प्रीति राणे का कहना है कि सागर कारिवडेकर ने उन्हें भी धोखा दिया है। उन्होंने मांग की है कि सागर को पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहिए और सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया है कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

पुलिस की कार्रवाई!

ठाणे पुलिस ने सचिन राणे से प्राथमिक पूछताछ शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी सागर सुबोध कारिवडेकर की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

सतर्क रहें: अधिक मुनाफे के लालच में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या खाते में पैसे जमा न करें।

ThaneNews #CyberCrime #InvestmentFraud #SagarKarivadekar #BreakingNews #MaharashtraPolice #ShareMarketScam #Alert

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
8 %
4.5kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular