Homeक्राइमUncategorizedरोटरी क्लब के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष का भव्य सम्मान समारोह

रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष का भव्य सम्मान समारोह

रिपोर्टर विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। मलदहिया स्थित एक होटल में रोटरी मंडल 3120 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष (सत्र 2028–29) रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे के सम्मान में बनारस एवं मिर्जापुर के सभी रोटरी क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक रोटेरियन प्रशांत नागर ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ आशुतोष अग्रवाल ने की। समारोह मे रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्वी नारायण पांडे का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनकेश्वर नाथ ने अपने वीजन के बारे मे सभी सदस्यों को अवगत कराया। समारोह में मंडलाध्यक्ष नामित रो0 दिनेश गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष रो0 वी एन सिंह, रो0 संजय अग्रवाल सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं रो0 हेमन्त अग्रवाल, रो0 रवि शंकर सिंह, सुरेश खण्डेलवाल, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, अजय, पियूष अग्रवाल, आनन्द बर्मन एवं सभी क्लबों के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
1.9kmh
76 %
Mon
32 °
Tue
43 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular