Homeआज की ताजा खबर64 वर्षीय योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, भदोही जनपद...

64 वर्षीय योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, भदोही जनपद हुआ गौरवान्वित

भदोही, दिनांक –11 January 2026

विदित हो कि विगत 38 वर्षों से योग के क्षेत्र में नित्य सक्रिय योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने योग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर विश्व पटल पर योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। यह कीर्तिमान योगाचार्य विजय ने एक ही आसन को एक मिनट में ८४ बार लगातार पूरक रेचक की क्रिया के साथ कर यह नया कीर्तिमान बनाया।

यह बताना आवश्यक है कि यह दावा विगत दिनांक 16 दिसंबर को योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा निर्धारित निर्णायक गवाह के समक्ष योगाचार्य विजय श्रीवास्तव द्वारा प्रदर्शित कर सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया, जिसका प्रतिफल रहा कि योगाचार्य विजय श्रीवास्तव द्वारा योग के क्षेत्र में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए भदोही जनपद तथा उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर योग के क्षेत्र में गौरवान्वित किया।

योगाचार्य विजय श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर योग प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों एवं योग संस्थानों द्वारा हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.1 ° C
42.1 °
42.1 °
7 %
2.8kmh
0 %
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
46 °
Mon
45 °
Tue
44 °

Most Popular