Homeआज की ताजा खबरमनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ज्ञानपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ज्ञानपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास


भदोही।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी भदोही द्वारा एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। उपवास का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वसीम अंसारी ने किया।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्री दयाशंकर पांडेय एवं जिला अध्यक्ष श्री वसीम अंसारी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मजदूरों को न तो समय से काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों का जीवन संकट में पड़ गया है।


मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर श्री सुरेश चंद्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
निवर्तमान प्रदेश सचिव श्री राकेश मौर्य एवं राष्ट्रीय सह-संयोजक किसान कांग्रेस सोशल मीडिया श्री विकास मिश्रा ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की कि मनरेगा में तत्काल पर्याप्त बजट आवंटन किया जाए, मजदूरी की दर बढ़ाई जाए तथा लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए। मांगें पूरी होने तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा।
इस अवसर पर पंडित दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश दूबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद, विकास मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, हसनैन अंसारी, जिला दुबे, दीपक पांडेय, स्वालेह अंसारी, जज लाल राय, राजेंद्र मौर्य, संजय जायसवाल, नाजिम अली, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्र, महेश मिश्रा, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, सरफराज अहमद, विनोद सरोज, विष्णुजी उपाध्याय, विमलेश पाल, राजेश पाल, विशाल गौतम, आजाद हुसैन, डॉ. महेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, रेहान नवाज, जान मोहम्मद, श्रीराम दुबे, मकोई लाल बिंद, ओम प्रकाश मिश्र, अख़्तर अली, रिज़वान अंसारी, आशुतोष दुबे, बृजेंद्र उर्फ पिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
1.9kmh
76 %
Mon
32 °
Tue
43 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular