Homeआज की ताजा खबरचोरी–नकबजनी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अहम अपीलसूचना...

चोरी–नकबजनी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अहम अपीलसूचना देने पर नकद इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय


भदोही।
जनपद भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्र में हुई चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भदोही पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सक्रिय पेशेवर चोरों, नकबजनों एवं अपराधियों के संबंध में जो भी व्यक्ति सटीक सूचना उपलब्ध कराएगा, उसे वित्तीय प्रोत्साहन (नकद इनाम) दिया जाएगा।


पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही नागरिक “पुलिस सतर्क मित्र” व्हाट्सएप चैटबॉट (मोबाइल नंबर– 7839860411) के माध्यम से भी अपनी सूचना सुरक्षित रूप से साझा कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग करने वाले नागरिकों को पुरस्कृत करने की नीति अपनाई गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे निर्भीक होकर पुलिस को जानकारी दें, ताकि जनपद को अपराधमुक्त बनाया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वालों की सुरक्षा और गोपनीयता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
31 %
4.8kmh
68 %
Tue
35 °
Wed
40 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
42 °

Most Popular