Homeआज की ताजा खबरराज्यपाल द्वारा नामांकन पर सभासद तहसीलदार सिंह ने जताया आभार, जनसेवा का...

राज्यपाल द्वारा नामांकन पर सभासद तहसीलदार सिंह ने जताया आभार, जनसेवा का लिया संकल्प


उत्तर प्रदेश भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही में वार्ड सभासद के रूप में नामित किए जाने पर तहसीलदार सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने वार्ड की जनता को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
इसी क्रम में विद्युत विभाग के ठेकेदार एवं समाजसेवी विवेक सिंह ने भी इस नामांकन पर खुशी जताते हुए प्रदेश सरकार और राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित में है और इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
तहसीलदार सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है और वे हर परिस्थिति में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सभी वर्गों के सहयोग से आगे बढ़ने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने भी उनके नामांकन पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
45 %
2.1kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular