Homeक्राइमUncategorizedहेलो DM अंकल…” मासूम की पुकार पर पिघला प्रशासन, शाम तक घर...

हेलो DM अंकल…” मासूम की पुकार पर पिघला प्रशासन, शाम तक घर पहुंचे लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी

लखीमपुर खीरी।“हेलो DM अंकल… आप बहुत अच्छे हैं, हमारी भी सड़क बनवा दीजिए…” — यह मासूम गुहार जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर किसी का दिल पिघल गया।

वीडियो में एक छोटी बच्ची टूटी सड़क और आने-जाने में हो रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी से भावुक अपील करती नजर आई।वीडियो तेजी से वायरल हुआ और मामला प्रशासन तक पहुंचा।

संवेदनशीलता दिखाते हुए लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया।सबसे खास बात यह रही कि सुबह वीडियो वायरल होने के बाद शाम तक डीएम स्वयं बच्ची को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गए। बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात कर उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह संवेदनशीलता लोकतंत्र की असली ताकत है।यह घटना इस बात का प्रमाण है कि एक मासूम आवाज भी व्यवस्था को झकझोर सकती है — बस जरूरत है उसे सुनने और समझने की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
19 %
3.4kmh
1 %
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
38 °

Most Popular