इंदर यादव की खास रिपोर्ट मुंबई की दुनिया

सायन अस्पताल की बड़ी लापरवाही! घंटों तड़पता रहा सिर में चाकू धंसा युवक
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोकमान्य तिलक नगर निगम सामान्य अस्पताल (सायन अस्पताल) में कथित लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिर में बड़ा चाकू धंसे एक युवक को ट्रॉमा ICU के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक खून से लथपथ हालत में मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन तत्काल उपचार नहीं मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।हंगामे के बाद युवक को भर्ती कर सर्जरी के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनगणना ड्यूटी से इनकार पड़ा भारी, शिक्षकों पर FIR दर्ज
ठाणे। जनगणना 2027 के लिए तैनात शिक्षकों द्वारा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर ठाणे महानगरपालिका ने कड़ा रुख अपनाया है।दिवा प्रभाग समिति के अंतर्गत आने वाले ड्यू ड्रॉप इंग्लिश स्कूल, ग्लोबल इंग्लिश स्कूल और साउथ इंडियन स्कूल के कई शिक्षकों के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में NC दर्ज की गई है।सहायक आयुक्त शिवप्रसाद नागरगोजे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 222 के तहत मामला दर्ज हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कल्याण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107 किलो गांजा जब्त, तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
मुंबई/कल्याण। ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने वाडेघर डंपिंग ग्राउंड के पास छापा मारकर 107 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त माल की कीमत करीब 21.40 लाख रुपये बताई जा रही है।दुबे खान, दिनेश कुमार और मोहित वर्मा नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने बताया कि इस कार्रवाई से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।

डोंबिवली में तीन मासूमों को छोड़कर मां लापता
ठाणे। डोंबिवली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने तीन बच्चों को “खाना लाने” का कहकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी।बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। तीनों बच्चों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।गाजी मियां मेला फिर रद्द, प्रशासन ने सख्ती दिखाई

मुंब्रा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, 5 पर केस दर्ज
मुंबई/मुंब्रा। चोरी के शक में 21 वर्षीय युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट और केबल से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा।शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



