भदोही- हज 2026 के लिए गये भारतीय हाजियो को मक्का (सउदी अरब)मे जहां ठहराया गया है। वहां पर बदइन्तेज़ाम को लेकर आये वीडियो पर कांग्रेस नेता मुशीर इक़बाल ने सख़्त गम व गुस्सा का इज़हार करते हुए हज कमेटी आफ इण्जिया से तत्काल भारतीय हाजियो को अच्छी सहुलियत(व्यवस्था) वहां पर देने की मांग किया है।


जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने एक विज्ञप्ति मे कहा हैकि केन्द्रीय अल्पसंख्यक मन्त्रालय हर वर्ष किराए व अन्य मद मे आज़मीन-ए-हज पर माली बोझ डाल रही है।कोरोना से पहले एक लाख अस्सी हजार (1,80000/)रुपया मे अदा की जाने वाला हज अब 4लाख रुपया हो गया है। लेकिन अच्छी व्यवस्था के नाम पर शून्य है। इस बार अज़ीज़िया मे भारतीय हाजियो को जहां ठहराया गया है। वहां बहुत ज़्यादा गंदगी है।वीडियो देखकर बहुत दुख हो रहा है। न सिर्फ ट्वाईलेट ही गन्दा है बल्की गन्दा पानी होने के साथ साथ एक ही कमरे मे 16हाजियो को ठहराया गया है। उसके अलावा औरतो के पर्दे का कोई इन्तेज़ाम नही है। वहां पर हाजी दुर्व्यवस्था को लेकर बहुत परेशान है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक मन्त्रालय हाजियो को उम्दा सहुलियत देने के नाम पर भारी भरकम रकम वसूल रही है।



