Homeआज की ताजा खबरनई बाजार में भाजपा की जीत पर जश्न, बैंड-बाजे के साथ गूंजे...

नई बाजार में भाजपा की जीत पर जश्न, बैंड-बाजे के साथ गूंजे भारत माता के जयकारे

नगर पंचायत नई बाजार स्थित प्राचीन माँ शीतला माता मंदिर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नई बाजार के पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता जी तथा श्री विनय उमर जी उपस्थित रहे।जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।इस अवसर पर मनोज गुप्ता , रवि जायसवाल , डब्बू शर्मा , धीरज गुप्ता , कन्हैया लाल साहू, रेखा , गीता देवी, धर्मेंद्र अमर , वासुदेव यादव, मुन्ना चौहान जी, श्री शुभम जायसवाल , उज्जवल जायसवाल , इंद्रपाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी की जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन विकास और विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
52 %
4.1kmh
96 %
Tue
26 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular