डीजे-ढोल के साथ निकला विजय जुलूस
संवाददाता भदोही
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में भदोही नगर में भव्य जश्न मनाया गया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा के साथ विशाल विजय जुलूस निकाला।

जुलूस जैसे ही शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को इस जीत का प्रमुख आधार बताया।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आम जनता के बीच भी मिठाइयां वितरित की गईं। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्री राम” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।इस दौरान अशोक जायसवाल, शिव शंकर यादव, सत्यशील जायसवाल, आरती सिंह, स्नेह लता श्रीवास्तव, मुस्कान सोनी मंडल, अध्यक्ष राकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विनय उमरवैश्य, प्रिंस गुप्ता, सुभाष चंद्र मौर्य, नंदलाल यादव, अजय चौहान, राहुल पांडे, विनीत बरनवाल, विनय गुप्ता, अरविंद जायसवाल ,अजय दुबे, अरविंद मौर्य, रमेश सरोज, सौरभ चौरसिया,अमित जायसवाल, कामता प्रसाद चौरसिया, राजू मोदनवाल ,अजय सिंह, लवकेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत “विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता की मुहर” है और आने वाले समय में संगठन और भी मजबूती से जनसेवा के कार्यों में जुटा रहेगा।



