Homeआज की ताजा खबरभदोही में Census 2027 Self Enumeration को मिली रफ्तार, “Mission 90 Plus”...

भदोही में Census 2027 Self Enumeration को मिली रफ्तार, “Mission 90 Plus” के तहत जनसहभागिता का आह्वान

Census 2027 Self Enumeration

भदोही। Census 2027 के अंतर्गत चल रहे “Self Enumeration” अभियान में जनपद भदोही ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अब तक जिले में 1269 परिवारों द्वारा स्वयं गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, जो मिर्जापुर मंडल में एक सकारात्मक उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।मंडल के अन्य जनपदों की तुलना में भदोही ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में 17213, भदोही में 1269, चंदौली में 686 तथा मिर्जापुर में 663 परिवारों ने Self Enumeration पूर्ण किया है। भदोही ने मिर्जापुर और चंदौली को पीछे छोड़ते हुए मंडल में अपनी सक्रियता दर्ज कराई है।जिलाधिकारी ने कहा कि Census 2027 केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में प्रत्येक परिवार की भागीदारी आवश्यक है।“Mission 90 Plus” के तहत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों तथा सीएससी संचालकों से अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भदोही ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब Census 2027 में भी जिले को मंडल व प्रदेश में अग्रणी बनाना है।जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की Self Enumeration शीघ्र पूर्ण करें तथा अन्य परिवारों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान को गति देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, हेल्प डेस्क, डिजिटल सहायता केंद्र और नियमित प्रगति समीक्षा की व्यवस्था की जा रही है। पंचायतवार मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने विश्वास जताया है कि जनसहभागिता और प्रशासनिक समन्वय के बल पर भदोही जल्द ही “Mission 100” के लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपना स्थान बनाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
27 %
1.4kmh
37 %
Fri
33 °
Sat
38 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
35 °

Most Popular