भदोही। शहर स्थित पिक्सल आर्ट डिज़ाइनिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर द्वारा सर्टिफिकेट वितरण समारोह एवं चेस टूर्नामेंट का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सेंटर, जो जुलाई 2023 से सफलतापूर्वक संचालित है तथा UDYAM MSME (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP-66-0018153) से पंजीकृत है, द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनाब जाहिद बेग साहब उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में जनाब हसनैन अंसारी, समाजसेवी जनाब रूमी सिद्दीकी तथा टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी जनाब हाफिज इरफान चिश्ती की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा प्रसिद्ध डिज़ाइनर्स अबुलैस अंसारी, परवेज डिज़ाइनर, ज़फ़र डिज़ाइनर, हाफिज अब्दुल अहद और शाद साहब ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।चेस प्रतियोगिता का संचालन जनाब नौशाद साहब एवं अर्सलान अंसारी के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ, जिसमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जोश के साथ भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।समारोह के अंत में सेंटर प्रबंधन ने सभी अतिथियों, डिज़ाइनर्स और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



