Homeक्राइमUncategorizedगोविंदपुर के Bethel International School में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

गोविंदपुर के Bethel International School में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

बिहार न्यूज़ संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल

बिहार न्यूज़ गोविंदपुर। प्रखंड के थाली बाजार स्थित Bethel International School में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रवण बरनवाल, विद्यालय के निदेशक राजकुमार, प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार तथा प्रबंधक विश्वनाथ कुमार उर्फ विरू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके उपरांत गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, समूह गीत, नाटक और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय परंपरा, सामाजिक संदेश और राष्ट्रप्रेम की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और मंच संचालन की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

शिक्षक राजेश, संतोष, सोनी, सलोनी, संजना, अमिषा, मधु, रौशनी, खुशी, राजु और पुनम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय का सहयोग करें।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
1.9kmh
76 %
Mon
32 °
Tue
43 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular