Homeक्राइमUncategorizedहमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव में नन्हे सितारों का सम्मान

हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव में नन्हे सितारों का सम्मान

‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव में नन्हे सितारों का सम्मान

भदोही।

शहर के स्टेशन रोड स्थित यूआरसी कार्यालय परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों तथा को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र की बालवाटिका में अध्ययनरत बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां यशवंत सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर ईओ धर्मराज सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज इस पद तक का सफर तय किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में ही प्रवेश दिलाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत विकास कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से विद्यालय में आने वाले बच्चों में पहले से सीखने की बुनियाद तैयार रहती है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया सहज और रोचक बनती है। उन्होंने कहा कि रुचिपूर्ण शिक्षण पद्धति अपनाकर विद्यालयों को आसानी से निपुण बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी भदोही चंद्रशेखर आजाद ने की, जबकि मंच संचालन एआरपी सुरेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ मंजू वर्मा, एसआरजी धीरज सिंह, एआरपी विनोद सिंह, एआरपी भदोही चंद्रकांत पटवा , पंकज कुमार, इकबाल, आफताब सहित नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
31 %
4.8kmh
68 %
Tue
35 °
Wed
40 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
42 °

Most Popular