CRS NEWS reporter dinesh kumar Baranwal
नवादा बिहार गुरुकुल पब्लिक स्कूल में परम्परागत एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नाला रोड, गोनावां स्थित विद्यालय परिसर रंग, संगीत और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।

समारोह के दौरान कलाकार ललित सिंह, मुन्ना झा, राहुल कुमार, अवधेश मिश्रा एवं प्रमोद कुमार ने अपने मधुर स्वरों में पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। “पानिया लाले लाल ये गौरा हमरो के चाही”, “होलिया खेले राम लला” तथा “सिया निकले अवधवा की ओर” जैसे भक्तिमय एवं सांस्कृतिक गीतों ने पूरे परिसर को उल्लास और उमंग से भर दिया। उनके सुर और ताल पर उपस्थित बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षकगण मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री श्रवण बर्णवाल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही शशिकांत जी, बिपिन कुमार, राजीव जी (होलीफेथ), निर्मल जी (फाइव फिंगर्स), संजीव जी सहित अनेक सम्मानित अभिभावक एवं अतिथिगण तथा पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रंगोत्सव को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अबीर-गुलाल के साथ अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं मर्यादित ढंग से होली खेली। रंग-बिरंगे परिधान, मुस्कुराते चेहरे और हर्षोल्लास से भरा वातावरण समारोह की शोभा को और बढ़ा रहा था। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक मूल्यों की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती काजल कुमारी, प्राचार्य श्री रवि रौशन एवं उप-प्राचार्य श्री पंकज कुमार ने बताया कि यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ना है।
समारोह में शिक्षकगण प्रमोद सिंह, दिवाकर उपाध्याय, चितरंजन मिश्रा, राजकिशोर पांडेय, डब्लू शक्ले, राज शर्मा, राकेश कुमार, दीपक कुमार एवं पुरुषोत्तम पांडेय सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।



