Homeक्राइमUncategorizedNDTV से शुभांकर मिश्रा की छुट्टी! क्या 'पेड न्यूज' और विवादों ने...

NDTV से शुभांकर मिश्रा की छुट्टी! क्या ‘पेड न्यूज’ और विवादों ने डूबा दी लुटिया!

मुंबई (इंद्र यादव) टेलीविजन पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा धमाका हुआ है। पहले लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को लेकर चर्चाएं गर्म थीं, और अब NDTV के जाने-माने एंकर शुभांकर मिश्रा का पत्ता संस्थान से कट गया है। खबर है कि NDTV प्रबंधन ने शुभांकर की संविदा (Contract) को तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया है।

गंभीर आरोप: साख पर सवाल और ‘पेड-न्यूज’ का साया

शुभांकर मिश्रा की विदाई सामान्य नहीं लग रही है। मीडिया गलियारों में चर्चा है कि उन पर ‘पेड न्यूज’ के जरिए बेहिसाब दौलत कमाने के गंभीर आरोप लगे हैं। खबर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुभांकर चैनल के लिए फायदे का सौदा साबित होने के बजाय अपनी गिरती साख की वजह से ‘बोझ’ बनते जा रहे थे।

इन विवादों ने बिगाड़ा खेल!

शुभांकर की विदाई के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं!

यूट्यूब और निजी कंटेंट: संस्थान को उनके व्यक्तिगत यूट्यूब कंटेंट और कथित ‘पेड’ एक्टिविटी से आपत्ति थी, जिससे उनकी गंभीर पत्रकार की छवि धूमिल हो रही थी।
गलगोटिया AI विवाद: गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े AI विवाद के दौरान हुई भारी ट्रोलिंग ने NDTV की ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुँचाया।
गिरती TRP: उनके शो की टीआरपी लगातार गिर रही थी, जिसके चलते पहले उन्हें प्राइम टाइम से हटाकर रात 11 बजे शिफ्ट किया गया और अब पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

राणा यशवंत प्रकरण की यादें हुईं ताजा

यह मामला ‘न्यूज इंडिया’ के राणा यशवंत पर लगे आरोपों की याद दिलाता है, जिन पर संस्थान के साथ धोखाधड़ी और अपने करीबियों को फायदा पहुँचाने के आरोप लगे थे। शुभांकर के मामले ने एक बार फिर टीवी न्यूज इंडस्ट्री के भीतर चल रही खींचतान और नैतिक मूल्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ा सवाल: अब शुभांकर मिश्रा का अगला कदम क्या होगा! क्या वे डिजिटल की राह पकड़ेंगे या किसी और बड़े चैनल में शरण लेंगे! फिलहाल, शुभांकर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
1.9kmh
76 %
Mon
32 °
Tue
43 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular