भदोही। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) राम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत स्कूली वाहनों एवं प्राइवेट बसों की सघन जांच की जा रही है।अभियान के दौरान कुल 12 स्कूली वाहनों/बसों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को गंभीर अनियमितताओं के चलते निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। जांच की जद में आए विद्यालयों में डोनिव पब्लिक स्कूल, काशी राज पब्लिक स्कूल, केजी मेमोरियल स्कूल, बीपीएमजी स्कूल एवं पीस कॉटेज स्कूल सहित अन्य स्कूलों की बसें शामिल हैं।इन कमियों पर हुई कार्रवाईजांच के दौरान कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। इनमें प्रमुख रूप से—कर (टैक्स) जमा न होनावैध परमिट का अभावप्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) का न होनाबीमा प्रमाण पत्र की अनुपलब्धतापरिवहन विभाग के अनुसार ये सभी उल्लंघन मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गंभीर श्रेणी में आते हैं और बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता करने जैसे हैं।सख्त चेतावनीसहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल बस एवं प्राइवेट बस स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों के समस्त आवश्यक प्रपत्र तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूर्ण दस्तावेजों के संचालित पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान, वाहन सीज तथा पंजीयन निलंबन जैसी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।
विशेष अभियान में 12 वाहनों का चालान, 3 निरुद्धस्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.9
°
C
26.9
°
26.9
°
49 %
11.9kmh
68 %
Wed
27
°
Thu
35
°
Fri
35
°
Sat
38
°
Sun
38
°



